Hindi Newsportal

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया सावन का तीसरा सोमवार, अयोध्या में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

0 535

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया सावन का तीसरा सोमवार, अयोध्या में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

 

देश भर में आज सावन माह का तीसरा सोमवार मनाया जा रहा है। सावन के सभी सोमवार पर कैलाशनाथ व भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के सोमवार में सभी श्रद्धालु भगवन शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार को खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की अयोध्या प्रशासन ने आज सभी श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

इस पुष्प वर्षा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अयोध्या में नदी किनारे उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ पर एक हेलीकॉप्टर से लाल रंग के पुष्पों की वर्षा की गयी है। अयोध्या के जिला अधिकारी गौरव दयाल ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज अयोध्या में आए हुए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा की गई।

बता दें कि शिवभक्त सावन के सोमवार के दिन व्रत रखकर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इस बार सावन के तीसरे सोमवार को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन रवि योग समेत 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन शिव वास नंदी पर है, जो कि रुद्राभिषेक के लिए बहुत शुभ है।

इसके साथ ही आज दिन का आरंभ अमृत सिद्धि योग में हुआ है। यह सिद्धि योग आज पूरे दिन रहने वाला है। शिव योग सुबह से लेकर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग रात के 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।