Hindi Newsportal

आज यानी 05 अक्टूबर को है दशहरा, यह है रावण दहन का सही मुहूर्त

0 347

आज यानी 05 अक्टूबर को है दशहरा, यह है रावण दहन का सही मुहूर्त

आज यानी 5 अक्टूबर को देश में दशहरा का पवन पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा को विजयदशमी, आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय को बताता है। दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

दशमी तिथि पर भगवान राम ने रावण का वध कर किया था और माता सीता को वापस लेकर आए थे, जिसकी खुशी में हर दशहरे का त्योहार मनाया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशमी तिथि 4 अक्टूबर को दोपहर 2. 20 मिनिट पर शुरू होगी जो 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। विजयदशमी पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: 7.44 से प्रात: 9.13 तक और इसके बाद प्रात: 10.41 से दोपहर 2.09 बजे तक रहेगा। वहीं दशहरे पर विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा जो कि 02 बजकर 54 मिनट पर खत्म हो जाएगा यानी कुल 47 मिनिट का समय मिलेगा।

इस साल विजयादशमी का शुभ योग

  1. धृति योग – 5 अक्टूबर 2022, 8.21 AM – 6 अक्टूबर 2022, 05.19 AM
  2. सुकर्मा योग – 4 अक्टूबर 2022, 11.23 AM- 5 अक्टूबर 2022, 8.21 AM
  3. रवि योग – 06.21 AM – 09.15 PM (5 अक्टूबर 2022)