IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से आज भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, विराट और रोहित के बीच टक्कर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से आज भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, विराट और रोहित के बीच टक्कर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

आईपीएल सत्र 2023 का 54वं मुक़ाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला आज मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का मुँह देखना पड़ा था। वहीं आरसीबी को पिछले मुकाबले में दिल्ली के हाथों हार मिली थी। ऐसे में दोनों ही टीम इस मुकाबले में अपनी-अपनी जीत की पूरी कोशिस करेंगी।

दोनों टीमों के बीच यह 34वां मुकाबला होगा। अब तक इन टीमों के बीच हुए मुकाबलों में 19 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं और 14 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हिस्से आए हैं।

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

 

टोनो टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्दार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज़ अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button