ताज़ा खबरेंराजनीति

अशोक गहलोत का भाषण सुनने के बाद ऐसा लगता है कि सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे उनकी नेता हैं…: सचिन पायलट

नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने के लिए 11 मई को अजमेर से जयपुर तक ‘जन संघर्ष यात्रा’ निकालने का ऐलान किया. पायलट ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नेता हैं.

पायलट का बयान गहलोत के उस दावे के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 2020 में कुछ विधायकों के साथ सचिन पायलट के विद्रोह करने पर वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार को बचाने में मदद की थी.

 

सचिन पायलट ने कहा, धौलपुर में अशोक गहलोत का भाषण सुनने के बाद ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं.

सचिन पायलट ने कहा मीडिया से कहा, मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं. एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी. आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए.

 

ANI

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button