Hindi Newsportal

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, 3 हुए घायल

0 559
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, 3 हुए घायल

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में रात में गोलीबारी की खबर है। इस घटना में 3 लोग घायल हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार यानी 2 अक्टूबर देर रात विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों में आपस में भिड़ंत हो गयी। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

प्रभारी CO सिविल लाइन संजय जायसवाल ने बताया, “बी.एम हॉल के 3 छात्र एस.एस नॉर्थ हॉल छात्रावास गए थे जहां इनका विवाद एस.एस नॉर्थ हॉल के कुछ छात्रों से हो गया था। विवाद के बीच नॉर्थ हॉल के छात्रों ने फायरिंग की जिसमें 3 छात्र घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर हैं। इनके द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है जिस पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।”

यूनिवर्सिटी कैंपस में झगड़ा होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में छात्र वहां जमा हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद ने हंगामा कर रहे छात्रों को शांत कराया और आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने हंगामा बंद किया।