ताज़ा खबरें

अब ताजमहल में एंट्री के लिए करवाना होगा कोरोना टेस्ट, नए वैरिएंट के संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने लिया फैसला

अब ताजमहल में एंट्री के लिए करवाना होगा कोरोना टेस्ट, नए वैरिएंट के संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने लिया फैसला

देश में कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ 7 का मामला मिलने के बाद केंद्र सहित राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी आने के बाद आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने दुनिया के सातवें अजूबे ताज महल को देखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अब से ताजमहल को देखने के लिए पर्यटकों को कोरोना टेस्ट करवान अनिवार्य होगा।

 

 

 

ताजनगरी में आने वाले सभी पर्यटकों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। खेरिया एयरपोर्ट सहित आगरा कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशन पर जांच की सुविधा है। टीमों को और सक्रिय कर दिया गया है। गुरुवार से ताजमहल में विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू हो गई है। अब कोविड जांच के बाद ही पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश मिलेगा।

इससे पहले आज यानी  गुरुवार को सीएम योगी ने कोरोना की समीक्षा बैठक बुलाकर राज्य में कोरोना के न‍ियंत्रण और न‍िगरानी बढ़ाए जाने के साथ ही कोव‍िड वैक्‍सीनेशन में तेजी लाने के न‍िर्देश द‍िए हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवाएं और अस्पतालों, बस, रेलवे स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए ।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button