अनुच्छेद 370 इतना ही महत्वपूर्ण था तो उसे स्थाई क्यों नहीं किया गया: लाल किले से संबोधन में पीएम मोदी

73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने पर बड़ा बयान दिया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कुछ लोग इस अनुच्छेद का विरोध कर रहे हैं. लेकिन यह समझना होगा कि जो लोग आलोचना कर रहे हैं वो इस अनुच्छेद को हटाना क्यों नहीं चाहते थे.