ताज़ा खबरेंभारत

हादसा : UP के संभल में घने कोहरे के कारण रोडवेज की बस टैंकर से टकराई; 8 लोगों की मौत, 24 जख्मी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर से एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई है और 24 यात्री जख्मी हैं। इनमें से कई की तो हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दे हादसा मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर धनारी थाना इलाके में हुआ।

कोहरे की वजह से हुआ हादसा।

ये हादसा घने कोहरे की वजह से तब हुआ जब मानकपुर की मढ़इयां गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। टैंकर ने इसे ओवरटेक किया, तभी बस सामने आ गई। बता दे बस में करीब 45 लोग सवार थे और ये बस चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी।

ये भी पढ़े : हाथरस में नकली मसाला बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मसाले में मिला रहे थे गधे का गोबर और एसिड

बस को चीरता हुआ चला गया टैंकर।

गौरतलब है कि हादसा इतना भीषण था कि टैंकर बस को चीरता हुआ चला गया और इससे बस का आधा हिस्सा सड़क पर बिखर गया। इस हादसे के मृतकों में बस के कंडक्टर और ड्राइवर भी शामिल हैं।

सीएम योगी ने जताया दुःख।

शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button