ताज़ा खबरेंभारत

हरिद्वार में तीसरा शाही स्नान आज, बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु

हरिद्वार में चल रहा कुंभ मेले ( Haridwar Kumbh Mela 2021 ) में बुधवार यानि आज तीसरा शाही स्नान है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। पहले 13 अखाड़े ने शाही स्नान करेंगे, उसके बाद आम लोगों की बारी आएगी। आपको बता दें कि शाही स्नान का समय सुबह 10.15 बजे से शुरू हो चूका है। इससे पहले हरिद्वार में मां गंगा की आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मांग गंगा के दर्शन किए।

लेकिन ये सब उन वक़्त हो रहा है जब कोरोना देश को अपनी ज़द में जकड़ चूका है। देश के साथ – साथ हरिद्वार में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार में कोरोना के कल 594 नए केस आए। हरिद्वार कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ पर लगातार चिंता जताई जा रही है। बता दे तमाम तरह की गाइडलाइन्स की भी बातें की गईं, लेकिन तस्वीरें बता रही हैं कि यहां कोरोना के सारे प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ चुकी हैं।

देखें आज के स्नान की तस्वीरें।

https://twitter.com/AHindinews/status/1382182943951491072

इन सब के बीच आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल का कहना है कि चारों शाही स्नान और कुंभ के 11 स्नान में बैसाखी का स्नान सबसे बड़ा माना जाता है, सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक साल 2010 में बैसाखी स्नान में 1.60 करोड़ लोग आए थे, इस बार बैसाखी के लिहाज से बहुत कम भीड़ आई है, क़रीब 6 लाख लोगों ने स्नान किया है।

दूसरे शाही स्नान में 30 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई थी डुबकी।

सोमवार को हरिद्वार कुंभ का दूसरा शाही स्नान था। इस दौरान करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ 1.84 लाख मामले दर्ज; पहली बार मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संक्रमित

मरकज से कुंभ की तुलना सही नहीं – तीरथ सिंह रावत ।

सूबे के सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कुंभ की तुलना मरकज ने नहीं की जा सकती। मरकज़ से जो कोरोना फैला वो इसलिए कि वो बंद कमरे में थे। कुंभ खुले में है इसलिये कोरोना नहीं फैलेगा। उन्होंने कहा कि माँ गंगा की अविरल धारा है,माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर जाएंगे तो कोरोना नहीं फैलेगा।

इस दिन पड़े शाही स्नान।

आपको बता दें कि 14 अप्रैल को तीसरा शाही स्नान है। जबकि इससे पहले 12 अप्रैल को दूसरा शाही स्नान पड़ा जबकि पहला शाही स्नान एक मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर पड़ा था। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इस बार कुंभ की अवधि को एक महीने तक ही सीमित रखा गया है। तीसरे शाही स्नान के चलते महाकुंभ 2021 का सबसे बड़ा दिन है। लिहाजा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। स्थानीय निवासियों समेत श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button