सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा चालक के घर किया डिनर, बीजेपी ने बताया ‘एक्टर’

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा चालक के घर किया डिनर, बीजेपी ने बताया ‘एक्टर’
सोमवार को अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ऑटो-रिक्शा चालक के घर रात का भोजन किया। बता दें आगामी विधानसभा चुनाव के अभियान के चलते सीएम केजरीवाल गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार दोपहर अहमदाबाद में ऑटो-रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित किया। संबोधन के बाद शहर के घाटलोदिया इलाके के रहने वाले विक्रम दंतानी नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर रात का खाना खाएं।
अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी बड़े प्यार से अपने घर खाने पर लेकर गए, पूरे परिवार से मिलवाया, स्वादिष्ट खाने के साथ बहुत आदर-सत्कार दिया। इस अपार स्नेह के लिए विक्रमभाई और गुजरात के सभी ऑटो चालक भाइयों का ह्रदय से धन्यवाद। pic.twitter.com/SiFCZOizaW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2022
अरविन्द केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गए और वहां डिनर यानी रात्रिभोजन किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस पर प्रतिक्रिया देते करते हुए दिल्ली के सीएम पर कटाक्ष किया और उन्हें “एक्टर” करार दिया। ऑटो-रिक्शा चालक के घर जाने से पहले एक पांच सितारा होटल के बहार कुछ पुलिस अधिकारियों की केजरीवाल के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर तीखी बहस हो गयी, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। बता दें यह बहस उसी होटल के बहार हुई जिस पांच सितारा होटल में केजरीवाल ठहरे हुए हैं।





