सारा अली खान ने रैंप पर बिखेरा जलवा, कार्तिक आर्यन और इब्राहिम ने तालियां बजाकर की हौसला अफजाई

सारा अली खान शुक्रवार को फैशन शो में रैंप पर उतरीं. यहां उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे.
दिल्ली में आयोजित हुए इंडिया कूटुर वीक 2019 में सारा अली खान फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए शो स्टॉपर थी, और रैंप पर उनका अंदाज बहुत ही खास रहा.

गोल्डन रंग के लहंगे में उन्हें देखकर वहां मौजूद दर्शक खुद को ताली बजाने से नहीं रोक सके.
इन्हे दर्शकों के बीच बैठे थे, सारा अली खान के कथित बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन और उनके भाई इब्राहिम. बॉलीवुड गलियारों में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर हैं. लेकिन ना सिर्फ सारा संग बल्कि उनके भाई इब्राहिम अली खान संग भी कार्तिक का स्पेशल बॉन्ड है.

ALSO READ: कारगिल विजय दिवस: पीएम मोदी राजधानी से राष्ट्र को करेंगे संबोधित
![]()
बता दें कि फिल्म मेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन पर अपने क्रश का खुलासा किया था. इसके बाद रणवीर सिंह ने एक अवॉर्ड नाइट में दोनों को इंट्रोड्यूस कराया. तभी से सारा और कार्तिक सुर्खियों में हैं.

कार्तिक और सारा, इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल 2 में नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ये फिल्म 2009 में आई फिल्म लव आजकल की सीक्वल है.






Well explained and easy to follow. Enjoy live cricket — fixtures, results, and player form. Clean layout with squads, points, and head‑to‑head. score worms and Manhattan charts, tables, fixtures, and squads. Follow multiple matches with smooth switching.