ताज़ा खबरें

संसद में हुआ हंगामा, 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई राज्यसभा और लोकसभा की कार्रवाई

संसद में हुआ हंगामा, 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई राज्यसभा और लोकसभा की कार्रवाई

संसद की कार्रवाई आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गयी। शीतकालीन सत्र का 20वं दिन भी सुचारु रूप से नहीं चल पाया। लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों की कार्रवाई को दिसंबर 20 की सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान संसद में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो वहीं  भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

लोकसभा की कार्यवाही 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने राज्यसभा में मांग की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा के सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है, उसके लिए कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन तथा पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

इसके साथ ही संसद भवन परिसर में भाजपा-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का दिया, मैं अपना संतुलन खो बैठा और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हो गया। खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष से भाजपा सांसदों द्वारा उन्हें ‘धक्का’ दिए जाने के मामले की जांच का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह न केवल उन पर, बल्कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला था।

बता दें कि आज संसद में संसद भवन परिसर में भाजपा-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई। इस दौरान ओड़िशा जे भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चोट आगयी। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का मारा। इस दौरान वह नीचे गिर गए। इससे उन्हें चोट आई है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button