Hindi Newsportal

वाराणसी में धूम-धाम से मनाई गयी देव दीपावली, दीपों की सजावट से जगमगा उठा काशी, देखें तस्वीरें

0 926
वाराणसी में धूम-धाम से मनाई गयी देव दीपावली, दीपों की सजावट से जगमगा उठा काशी, देखें तस्वीरें

 

वाराणसी में बीते सोमवार देव दीपावली मनाई गयी। इस मौके पर वाराणसी को दीयों और रौशनी से सजाया गया। साथ ही साथ काशी के घाटों पर भी दीप जलाए गए और आतिशबाजी की गयी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजनयिकों ने देव दीपावली उत्सव के अवसर पर काशी के घाट पर दीए जलाए।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, “हम लोग अमावस्या के दिन दीपावली मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है..देव दीपावली की परंपरा कई वर्षों से यहां पर है। पीएम मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी बल्कि पूरी दुनिया का एक आध्यात्मिक कार्यक्रम बन गया है। आज काशी में लाखों दीपक जल रहे हैं और इस पूरे कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं दुनिया के 70 देशों के राजनियक। ये पीएम मोदी के कारण ही संभव हुआ है इसके लिए उनका आभार..”

वाराणसी (यूपी): देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दशास्वमेध घाट पर गंगा आरती की गई।

 

वाराणसी में देव दीपावली समारोह मनाया जा रहा है। वीडियो राजघाट से है।

‘देव दीपावली’ के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर आतिशबाजी की गई।

वाराणसी में ‘देव दीपावली’ के उत्सव में लातविया डीसीएम मार्क्स डेइटन्स भी शामिल हुए। दीपोत्सव को देखकर मार्क्स डेइटन्स ने कहा कि “मैं अनुष्ठानों की सुंदरता से प्रभावित हूं जैसे कि पानी में आग की लपटें कैसे तैर रही थीं…मैं फिर से वापस आना चाहता हूं…”

 

 

दीपो से जगमग हुई महादेव की नगरी काशी

काशी के घाटों में लगा सैकड़ों लोगों का जमावड़ा