ताज़ा खबरेंभारत

भारत को वर्ल्‍ड क्‍लास बनाने के लिए रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने किया 12 लाख करोड़ का निवेश: मुकेश अंबानी

नई दिल्‍ली: रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में विश्‍व स्‍तरीय सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए हम लगातार निवेश कर रहे हैं. वाइब्रेंट गुजरात ग्‍लोबल समिट 2024 में RIL के सीएमडी ने कहा कि मुझे अपने गुजराती होने पर गर्व है. दुनिया में कोई भी ऐसा सम्‍मेलन नहीं है जो वाईब्रेंट गुजरात की बराबरी कर सके. यह सम्‍मेलन बीते 20 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है.

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, “रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी…रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 बिलियन डॉलर – 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है.”

 

मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं गेटवे ऑफ इंडिया के शहर से आता हूं और अब यह गेटवे ऑफ मॉर्डन इंडिया बन गया है. मुझे अपने गुजराती होने पर गर्व है. विदेशी जब भी न्‍यू इंडिया के बारे में सोचते हैं तो वे उनके जेहन में सबसे पहले न्‍यू गुजरात आता है. यह बदलाव आखिर कैसे हुआ? हमारे लीडर की वजह से, जो आज हमारे समय के दुनिया के सबसे महानतम नेताओं में शामिल हैं. पीएम मोदी भारतीय इतिहास के सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button