ताज़ा खबरें

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश दौरे में दिए गए बयानों पर भड़के बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद, कहा “विदेश जाकर आपको क्या हो जाता…”

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश दौरे में दिए गए बयानों पर भड़के बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद, कहा “विदेश जाकर आपको क्या हो जाता…”

 

बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल ग़ांधी इन दिनों अपने लंदन दौरे को लेकर मीडिया और लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी दौरे को लेकर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने उन पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि विदेश जाते ही आपको क्या हो जाता है, सारी लोकतंत्र शर्म परपंरा मर्यादा सब भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। सरकार किसी की भी हो हम किसी विदेशी ताकत के भारत में आंतरिक हस्तक्षेप को लेकर विरोधी रहे हैं।

उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा कि BJP कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जानना चाहती है कि क्या वे राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन करते हैं? अगर नहीं करते तो इससे इनकार करें। BJP सोनिया जी से जानना चाहती है कि क्या वे अपने पुत्र के इस गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करती हैं।

बीजेपी नेता रवि प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं भारत में हमें बोलने नहीं दिया जाता। सदन में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ भाषण दिया।  नार्थ ईस्ट में प्रचार किया कांग्रेस को जीरो मिला। देश में कोई नहीं सुन रहा है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं। लंदन में अपने भाषण में लोकतंत्र, संसद, जनता राजनीतिक व्यवस्था सबका अपमान किया।

उन्होंने आरएसएस के बारे में बोलते हुए कहा कि राहुल ने संघ के बारे में बहुत बोला है. मैंने संसद में पूछा था कि क्या वह RSS का पूरा नाम भी जानते है? हमें गर्व है कि हम आरएसएस की प्रेरणा से आज देश की सेवा कर रहे हैं. आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो 1925 से राष्ट्र की सेवा में लगा है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button