बिहारशरीफ में भड़की हिंसा, इलाके में धारा 144 लागू

बिहारशरीफ में भड़की हिंसा, इलाके में धारा 144 लागू
बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहाँ एक बार फिर नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई। ताजा जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ में एक बम ब्लास्ट हुआ जिससे 6 लोग घायल हो गए। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं सासाराम में धारा 144 लागू है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सासाराम आना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है।
बिहार: नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प हुई।
बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, "बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।" pic.twitter.com/LSzDlTOgZ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। एक पक्ष शोभायात्रा निकाल रहा था, वहीं दूसरे पक्ष ने यात्रा रोकने की कोशिश करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। हालांकि उस समय पुलिस और प्रशासन ने बल प्रयोग करते हुए स्थिति काफी हद तक काबू कर लिया, लेकिन शनिवार को एक बार फिर से दोनों पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान पहले से तैयार होकर आए दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालात एक बार फिर नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने फ्लैगमार्च किया. वहीं थोड़ी देर बाद ही शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगाते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई.





