NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: AIMIM पार्टी के विधायक ने पुल के उद्घाटन में लाल फीता न मिलने पर शख्स को नहीं जड़ा था थप्पड़, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: AIMIM पार्टी के विधायक ने पुल के उद्घाटन में लाल फीता न मिलने पर शख्स को नहीं जड़ा था थप्पड़, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक नेता कुछ लोगों की भीड़ के बीच एक व्यक्ति को गुस्से से पीटते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है वीडियो में जो नेता एक शख्स को पीटते हुए नज़र आ रहे हैं वह असम के धुबरी सीट से AIMIM पार्टी के विधायक शमशुल हुदा हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि यह मामला एक पुल उद्धघाटन के दौरान का है, जहाँ उद्धघाटन के लिए लाल फीता न होने के कारण AIMIM पार्टी के विधायक को गुस्सा आया और उन्होंने ठेकेदार को पीट दिया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “असम AIMIM विधायक की दंबगई, केले के पेड़ से की ठेकेदार की पिटाई विधायक जी को एक पुल के शिलान्यास के लिए बुलाया गया था…विधायक जी को शिलान्यास के लिए फीता काटना था. इसके लिए केले के दो पौधों के बीच एक गुलाबी फीता लगाया गया था…”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल हमने जाना कि वायरल वीडियो में ठेकेदार को पीट रहे विधायक AIMIM पार्टी से नहीं  

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विधायक AIMIM पार्टी का है, लेकिन असम में AIMIM पार्टी का कोई विधायक है इस जानकारी पर हमें शक हुए इस तथ्य की पुष्टि के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें सबसे पहले फेसबुक पर Kanti Shikha नामक प्रोफाइल पर वायरल वीडियो मिला जिसे मार्च 20,मार्च 2025 को अपलोड किया गया था। प्राप्त पोस्ट में बताया गया है कि वायरल वीडियो में ठेकेदार की पिटाई करने वाले विधायक AIMIM पार्टी से नहीं बल्कि AIDUF पार्टी के विधायक हैं।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि तथा मामले की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ZEE न्यूज़ की वेबसाइट पर छपे एक लेख में वायरल वीडियो को लेकर जानकारी मिली। लेख में वायरल वीडियो की विस्तार से जानकारी दी गयी है। यहाँ पहले तो बताया गया है कि वायरल वीडियो के विधायक समसुल हुदा हैं, जो बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIDUF से विधायक हैं।

उपरोक्त प्राप्त लेख में जानकारी दी गयी है कि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक पुल शिलान्यास समारोह के लिए रिबन काटने के लिए विधायक को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए दो केले के पौधों के बीच गुलाबी रिबन बांधा गया था। लेकिन विधायक इस बात पर भड़क गए कि शिलान्यास समारोह के लिए लाल रिबन नहीं था। वीडियो मंगलवार (18 मार्च) का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उग्र विधायक पास में खड़े एक व्यक्ति का कॉलर पकड़ते हैं।  इसके बाद वे उसे थप्पड़ मारते हैं और फिर शिलान्यास समारोह के लिए लगाए गए केले के दोनों पौधों को उखाड़कर उससे पीटना शुरू कर देते हैं।

इसके बाद हम्बे AIUDF पार्टी के बारे में गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें गूगल पर AIUDF की आधिकारिक वेबसाइट मिली, जहां हमने जाना कि AIUDF असम का एक पार्टी हैं, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष Maulana Badruddin Ajmal हैं। गौरतलब है कि यह पार्टी अक्टूबर 3, 2005 को Maulana Badruddin Ajmal द्वारा गठित की गयी थी।

गौरतलब है कि AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) भारत के तेलंगाना राज्य में गठित हुआ एक राजनीतिक दल है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रहे विधायक AIMIM पार्टी  से नहीं बल्कि असम के राजनीतिक दल AIUDF के सदस्य समसुल हुदा हैं।

Show More
Back to top button