फैक्ट चेक: चीन में नहीं बन रही है भीम राव आंबेडकर की मूर्ती, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुई तस्वीर

फैक्ट चेक: चीन में नहीं बन रही है भीम राव आंबेडकर की मूर्ती, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, पोस्ट में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की एक निर्माणाधीन प्रतिमा की तस्वीर शेयर की गयी है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है भारत के पड़ोसी देश चीन में बाबा साहेब की भव्य मूर्ती का निर्माण किया जा रहा है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “चीन में बन रही बाबा साहब जी की दुनिया की सबसे बड़ी 450 फिट की प्रतिमा, क्रांतिकारी जय भीम जय भारत”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया की जा रही है।
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने तस्वीर को गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर Etemaaddaily.com नामक वेबसाइट पर मिली, जिसे अगस्त 17, 2023 को अपलोड किया गया। यहाँ बताया गया है वायरल तस्वीर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के जिले के स्मृति वनम में बनाई गयी है। जिसका उद्धघाटन आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी की है।

खोज के दौरान हमें मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर ‘द हिंदू’ की आधिकारिक स्टॉक फोटो वेबसाइट द हिंदू इमेजेस पर मिली। जिसे 16/08/2023 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त तस्वीर के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले की है। वायरल तस्वीर में दिख रही है भीम राव आंबेडकर की यह प्रतिमा विजयवाड़ा के पीडब्ल्यूडी मैदान में अंबेडकर स्मृति वनम में बनाई गयी है। वेबसाइट पर जानकारी दी गयी है कि यह प्रतिमा 125 फुट ऊंची है।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर में दिख रही संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन में नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी हुई है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।





