NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: गंदे नाले में कूदकर रिपोर्टिंग करती महिला का वीडियो असली नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: गंदे नाले में कूदकर रिपोर्टिंग करती महिला का वीडियो असली नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक महिला रिपोर्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में महिला को एक गंदे पानी वाले नाले में कूद कर रिपोर्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल रिपोर्टिंग करती महिला नाले में गिर गयी।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि पत्रकार मैडम को संभलकर कवरेज करना था गिर गईं नाली में …..पत्रकारिता करना काफी जोखिम वाला काम है खासकर जब फिल्ड कवरेज के दौरान हमारी नजर कैमरे की तरफ होती है और दुर्घटना कुछ इस तरह हो जाती है जैसे कथित शिवपुरी की पत्रकार का हुआ है कवरेज के दौरान पैर फिसलने से घायल हुईं हैं बताया जाता है कि मैडम फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना वायरल वीडियो असली नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके असली ना होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने गूगल पर इसकी सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो इंस्टाग्राम यूजर bhairalbillu की प्रोफाइल पर ऑरिजनल क्लिप मिली 05 जुलाई को अपलोड किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhairal Billu (@bhairalbillu)

हालांकि यहाँ वायरल वीडियो हमें की कोई खास जानकारी नहीं मिली। लेकिन प्राप्त प्रोफाइल को पूरा खंगालने पर हमने जाना कि प्रोफाइल पर ऐसे ही रिपोर्टिंग करते हुए महिला के कई वीडियो अपलोड किये गए हैं और इन सभी वीडियो को देखकर पर प्रतीत होता है कि यह सभी वीडियो AI जनरेटेड हैं।

 

प्रोफाइल पर अपलोड ऐसी ही एक वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो AI जनरेटेड हैं। बता दें कि प्रोफाइल के बायो में बताया गया है कि इन सभी वीडियो का क्रिएटर ViralBist  नामक यूजर है। यह यूज़र नीचे इंस्टाग्राम के वीडियो में AI में जरिये वीडियो कैसे बनाते हैं यह सिखा रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhairal Billu (@bhairalbillu)

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि AI-जनरेटेड है।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button