NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कानपुर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा पर नहीं हुआ पथराव, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने पर यह एक रैली का प्रतीत होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक भगदड़ जैसा माहौल बनता दिख रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रामनवमी के अवसर पर कानपुर में आयोजित शोभा यात्रा का है, जहां अचानक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव किया गया जिससे भगदड़ मच गयी।

फेसबुक के वायरल पोस्ट को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “द कानपुर के मेस्टन रोड पर रामनवमी शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके गए। मुस्लिम बहुल इलाके से निकलते समय जय श्री राम का नारा लगाने पर घरों से चले गुममें Vhp नेता आशीष गुप्ता के हवाले से” 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसकी सच्चाई पर शक हुआ। इसलिए सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल आजतक की वेबसाइट पर अप्रैल 08, 2025 को प्रकाशित एक खबर मिली।  जिसके मुताबिक कानपुर में कानपुर पुलिस ने रामनवमी पर बवाल और अफवाह फैलाने के मामले में हिंदूवादी संगठनों के 200 लोगोंं पर केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि लेख में जानकारी दी गयी है कि स्थानीय पुलिस ने जाम लगाकर हंगामा-बवाल करने में पार्षद और बीजेपी नेताओं समेत 110 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। साथ ही पथराव की अफवाह फैलाने वालों पर मूलगंज थाने में 7 सीएलए , दंगा भड़काने की साजिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गयी है।

 

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के आधिकारिक अकाउंट से किया गया एक पोस्ट मिला। जिसे अप्रैल 06, 2025 को अपलोड किया गया था। इसमें मेस्टन रोड पर रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थर फेंके जाने के दावे को प्राथमिक जांच के बाद अफवाह बताया गया है। उन्होंने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है। उन्हें कोई वीडियो नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा कोई तथ्य सामने आता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कानपुर पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर अपर पुलिस आयुक्त ‘कानून एवं व्यवस्था’ हरीश चन्दर द्वारा दिए गए एक बयान का वीडियो मिला। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी के दिन मेस्टन रोड पर निकाली गई शोभायात्रा में कुछ कथित यूट्यूबर्स और असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके जाने की अफवाह उड़ाई गयी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस तरह की किसी भी पोस्ट को करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

 

उपरोक्त पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। कानपुर में शोभायात्रा के दौरान कोई पथराव नहीं हुआ, पथराव की खबर महज एक अफवाह है, ऐसे में स्थानीय पुलिस ने अफवाह फ़ैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button