ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वतरित किए 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज 50,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है…मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं… भारत सरकार के कर्मचारी के तौर पर आप सभी को बड़े-बड़े दायित्व निभाना है. आप जिस भी क्षेत्र और पद पर रहें आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता देशवासियों की ईज ऑफ लिविंग ही होनी चाहिए.”

 

उन्होंने आगे कहा, ” कुछ ही दिन पहले 26 नवंबर को देश ने संविधान दिवस मनाया है यही वो तारीख है जब 1949 में सभी नागरिकों को एक समान अधिकार देने वाले संविधान को अपनाया था….2014 से पहले समाज के बड़े वर्ग को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया था. जब समाज ने हमें मौका दिया तो हम सबसे पहले वंचितों को मौका देने की दिशा की ओर आगे बढ़ें.”

 

एक अध्ययन के मुताबिक 5 वर्षों में देश के 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं. इससे पता चलता है कि सरकार की योजनाओं का गरीब तक पहुंचना कितना बड़ा परिवर्तन लाता है. आज सुबह ही आपने देखा होगा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ किस तरह गांव-गांव में जा रही है. आपकी तरह ही सरकार के कर्मचारी, सरकार की योजनाओं को गरीब के दरवाजे पर ले जा रहे हैं: PM

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button