भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरा, 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 14 अप्रैल को असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह लगभग 14,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी द्वारा रखी गई थी और इसे 1120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है.

 

पीएम मोदी लगभग 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.  दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी एम्स गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे. बाद में एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें नलबाड़ी मेड‍िकल कॉलेज, नागांव मेड‍िकल कॉलेज और कोकराझार मेड‍िकल कॉलेज शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button