न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

UAE ने लाइफटाइम Golden Visa की अफवाहों को किया खारिज किया

8 जुलाई, 2025 को, यूएई के संघीय पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा प्राधिकरण (आईसीपी) ने स्थानीय और विदेशी मीडिया और वेबसाइटों द्वारा फैलाई गई अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यूएई ने विशिष्ट राष्ट्रीयताओं को आजीवन गोल्डन वीज़ा नहीं दिया है… पूरी खबर पढ़ें
देशभर में भारत बंद का असर, 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी आज हड़ताल पर

आज, 9 जुलाई को देशभर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. यह बंद 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर बुलाया गया है. प्रदर्शनकारी संगठन केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वे मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक मानते हैं… पूरी खबर पढ़ें
पत्रकार प्रदीप सरदाना ने पूरे किए पत्रकारिता के 50 साल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं

देश के जाने-माने पत्रकार, लेखक और कवि प्रदीप सरदाना ने अपनी पत्रकारिता यात्रा के 50 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश के कई प्रमुख नेताओं, कलाकारों और साहित्यकारों ने बधाई दी है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान खुद दिल्ली में स्थित प्रदीप सरदाना के घर पहुंचे और उन्हें स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं दीं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: पुलिस द्वारा उपद्रवियों पर हुई कार्रवाई का यह वीडियो प्रयागराज की घटना का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो कुछ घायल युवकों का है जिन्हें कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कहीं ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह युवक कोई और नहीं बल्कि प्रयागराज में उपद्रव मचाने वाले उपद्रवी हैं… पूरी खबर पढ़ें





