ताज़ा खबरेंभारत

नुसरत जहां ने निखिल संग तोड़ा रिश्ता: बयान जारी कर कहा – जब निखिल से शादी ‘वैध’ नहीं तो फिर तलाक कैसा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले दिनों रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। कहा जा रहा था कि नुसरत निखिल से अलग रह रही हैं। अब खुद अभिनेत्री ने ही अपने इस रिश्ते पर खुलासा कर बयान जारी कर दिया है और सारे कयासों पर विराम लगा दिया हैं।

दरअसल इस पूरे मामले पर नुसरत का कहना है कि उनकी और न‍िख‍िल जैन की शादी तुर्की के कानून से हुई थी और ये शादी भारतीय कानून के अनुसार वैध नहीं है। यानी जब शादी वैध नहीं तो तलाक कैसा। बता दे मीडिया में कई दिनों से कथित ख़बरें थी क‍ि नुसरत जहां प‍िछले 6 महीनों से अपने पति से अलग रह रही हैं और साथ ही यह भी बातें थी कि वह इस समय प्रेग्‍नेंट हैं और उनके पति न‍िख‍िल को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

क्या – क्या कहा हैं नुसरत ने बयान में ?

नुसरत ने इस बयान में कहा है, ‘तुर्की मैरेज रेग्‍युलेशन के अनुसार व‍िदेशी धरती पर आयोज‍ित होने के चलते ये सेरेमनी अमान्‍य है। इसके अलावा क्‍योंकि ये एक अंतरधार्मिक व‍िवाह है, इसल‍िए इस शादी का भारत के ‘स्‍पेशल मैरेज एक्‍ट’ में मान्‍य होना जरूरी है, जो नहीं हुआ है। कानून के आधार पर ये शादी मान्‍य नहीं है, बल्कि एक र‍िश्‍ता या ‘ल‍िव-इन-र‍िलेशनश‍िप है। ऐसे में तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता हैं।’

अपनी निजी ज़िन्दगी को रखना चाहती थी निजी, इसीलिए नहीं दी जनता को खबर।

नुसरत ने आगे कहा है, ‘हमारा अलगाव काफी पहले हो गया था, लेकिन मैंने इसके बारे में बात नहीं की क्‍योंकि मैं अपनी प्राइवेट ज‍िंदगी प्राइवेट ही रखना चाहती थी। इसल‍िए मेरी क‍िसी भी बात को हमारे सेपरेशन से जोड़कर कोई भी जज न करे। ज‍िस शादी की बात हो रही है वह मान्‍य नहीं है और इसल‍िए कानून की नजर में ये शादी है ही नहीं।’

निखिल पर लगाया, पैसो के हेर- फेर का आरोप।

इतना ही नहीं नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया है। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट से पैसे निकाले हैं।  खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लिए। हम दोनों के अलग होने के बाद भी ये जारी है।

मेरे पुश्तैनी गहने भी हैं निखिल के पास।

उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिया था, वो सब निखिल के पास हैं।’

देखिये उनकी शादी और शादी के बाद की कुछ तस्वीरें –

2019 में हुई थी शादी, अब बीजेपी नेता से कथित अफेयर की हैं खबरें।

बता दें, नुसरत की 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी हुई थी। ऐक्‍ट्रेस ने अपनी शादी की तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो काफी वायरल हुई थीं। अब ऐसी चर्चा है कि नुसरत पॉप्‍युलर ऐक्‍टर और बीजेपी नेता यशदास गुप्‍ता के काफी करीब हैं। दोनों पिछले साल दिसंबर में राजस्‍थान की ट्रिप पर भी गए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button