ताज़ा खबरें

देशभर में हनुमान जयंती की धूम, अयोध्या से दिल्ली तक हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा!

पूरे देश में आज धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई जाए रही है. देश के विभिन्न हनुमान मंदिरों को सजा दिया गया है वहीं श्री हनुमान लला को खुश करने के लिए मंदिरों में अखंड रामायण के पाठ करे जा रहे हैं. 12 अप्रैल की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है. हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में सबुह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है.

 

अयोध्या के हनुमान गढ़ी से लेकर दिल्ली में स्थित तमाम मंदिरों के बाहर कई किलोमीटर तक भक्तों की भीड़ हनुमान जी के दर्शन के लिए जमा है. वहीं मध्य प्रदेश के पांढुर्णा के श्री हनुमान मंदिर जाम सांवली में सुबह-सुबह भव्य आरती की गई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए. पूरा मंदिर ‘जय बजरंग बली’ के नारों से गूंज उठा.

Show More
Back to top button