ताज़ा खबरें

दिल्ली: 73वां जन्मदिन मना रहे हैं पीएम मोदी, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लॉन्च की ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना

दिल्ली: 73वां जन्मदिन मना रहे हैं पीएम मोदी, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लॉन्च की ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल पीएम मोदी अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज़ में मनाते हैं। पिछले कुछ सालों में वह अपने जन्मदिन के दौरान कभी सैनिकों के बीच नजर आये, कभी स्कूली बच्चों के साथ, कभी अपने माँ के पैर धोते दिखे पीएम मोदी तो कभी चीतों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन खूब धूमधाम से मना रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आरंभ हो रहा है। हाथ के हुनर से, औजारों से, परंपरागत रूप से काम करने वाले लाखों कारीगारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण बनकर आ रही है। इसके साथ ही देश को इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर ‘यशोभूमि’ भी मिला है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना के शुभारंभ के दौरान विभिन्न कलाकारों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र वितरित किए।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में एक नई योजना ‘पीएम विश्वकर्मा’ लॉन्च की।

 

ऐसे आज पीएम मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर के पहले चरण का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में ‘यशोभूमि’ कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) पहुंचे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में कारीगरों और शिल्पकारों के साथ बातचीत की।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में एक नई योजना ‘पीएम विश्वकर्मा’ शुरू करने से पहले भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने से पहले दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button