ताज़ा खबरें

दिल्ली मौजपुर-बाबरपुर हिंसा: दो समूहों के बीच झड़पों के दौरान पुलिस कांस्टेबल की मौत

पूर्वोत्तर दिल्ली में CAA पर झड़पों के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत, दिल्ली पुलिस ने कहा. पूर्वोत्तर दिल्ली मौजपुर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन CAA
के समर्थक और विरोधी के बीच सोमवार को एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

मौजपुर इलाके में पथराव पर DCP पूर्वोत्तर दिल्ली वेद प्रकाश सूर्या ने कहा: अभी छियासठ फुटा रोड पर हमारी पॉजीशन है। यहां हमने दोनों पक्षों को समझा दिया है। कुछ लोग क्रोधित थे पर अब शांत हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस और पुलिस आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून और व्यवस्था बनाए रखी जाए।

“स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मैं सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए संयम बरतने का आग्रह करता हूं,” उन्होंने कहा.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button