ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में पार्किंग विवाद में बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां को जड़ा थप्पड़, मौके पर ही मौत

एक माँ अपने बच्चों के लिए न जाने कितने संघर्ष करती है लेकिन कभी – कभी कुछ बच्चे उनके प्यार का वो मोल चुका देते है जो शायद ही कोई माँ सपने में सोच पाए। दरअसल एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है दिल्ली के द्वारका से। यहाँ पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में गुस्साए बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के मुंह पर इतना तेज थप्पड़ मारा कि उसकी मौत ह गई। थप्पड़ की वजह से मां जमीन पर गिरी और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर इस घटना की द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विडियो सर्कुलेट करने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को दोपहर 12:07 बजे बिंदापुर पुलिस थाने में झगड़े की एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल मिलने के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कॉल करने वाली महिला सेवक पार्क की शुधरा (38) ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक के साथ गाड़ी पार्किंग के मसले को कुछ विवाद हुआ था। लेकिन अब यह मामला सुलझ गया है, इसलिए अब वह इस मामले में आगे कार्रवाई नहीं चाहतीं। जिसके बाद पुलिस टीम वापस आ गई।

वीडियो हुआ वायरल तो हुआ खुलासा।

इस पूरे वाकये के बाद एक विडियो के जरिए यह खुलासा हुआ कि इस घटना के बाद पार्किंग के मसले को लेकर एक बुजुर्ग महिला अवतार कौर (76), उनके बेटे रणबीर और बहू के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ही रणबीर ने अपनी मां के मुंह पर जोर से थप्पड़ मारा। मां खुद को संभाल नहीं पाईं और तेजी से जमीन पर गिर गईं जिसके बाद उनकी मौत हो गई। फिलहाल बुज़ुर्ग महिला की रिपोर्ट आना बाकी है कि उसकी मृत्युं का कारण क्या है ?

ये भी पढ़े : देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार बीते 24 घंटों में दर्ज 28 हजार से ज्यादा मामले, 188 की मौत, इन शहरों में आज से नाईट कर्फ्यू

बेटे के खिलाफ मामला दर्ज।

इधर पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) का मामला दर्ज किया है। मामले में पूरी जांच की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button