मौसम

दिल्ली में आज से फिर बढ़ेगी की तपिश, 45 डिग्री के पार पंहुचा पारा

दिल्ली में आज से फिर बढ़ेगी की तपिश, 45 डिग्री के पार पंहुचा पारा

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों की राहत के बाद बुधवार से तापमान के एक बार फिर से बढ़ने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में यह बढ़ोतरी लंबे समय के लिए नहीं होगी। दो से तीन दिन के बाद मौसम फिर करवट लेगा और तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की माने दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में आज गर्मी कम है, लेकिन तापमानमें बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 19 और 20 मई को अधिकतम तामपान 44 से 45 डिग्री के स्तर को छू सकता है।

इसके बाद 21 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेगा । 21 मई को आंधी की आसार जताए जा रहे हैं। जिसके बाद तापमान 42 डिग्री पर पहुंच जाएगा। 22 मई को हलकी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी वजह से तापमान 40 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। वहीं 23 मई को भी तापमान कुछ कम ही बने रहने के आसार हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button