ताज़ा खबरें

दिल्ली के टॉप गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य योगेश टुंडा ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में मार डाला.

 

अक्षत कौशल, एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने घटना का विवरण साझा करते हुए कहा कि “आज सुबह लगभग 7 बजे डीडीयू अस्पताल से दो यूटीपी के बारे में जानकारी मिली, जिन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल लाया गया था.”

 

उन्होंने कहा, “उनमें से एक सुनील उर्फ ​​टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था. बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. एक अन्य व्यक्ति, रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है.”

 

टिल्लू ताजपुरिया 2021 में रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button