ताज़ा खबरें

दिल्ली के कई इलाकों में घुसा यमुना का पानी, बाढ़ग्रस्त इलाकों में दिल्ली पुलिस ने लागू की धारा 144

दिल्ली के कई इलाकों में घुसा यमुना का पानी, बाढ़ग्रस्त इलाकों में दिल्ली पुलिस ने लागू की धारा 144

दिल्ली में इन दिनों यमुना नदी का जलस्तर उफान पर हैं। आलम यह है कि यमुना नदी के जलस्तर के उफान ने पिछले 45 वर्षों के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया जोकि अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले 1978 में ऐसी बाढ़ आई थी।  दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रसत इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है।

दिल्ली में उफनाई यमुना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया जोकि अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले 1978 में ऐसी बाढ़ आई थी।  दिल्ली के कई निचले इलाक़े पानी में डूब गए हैं। ऐसे में आज यानी बुधवार को केजरीवाल सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी के जलस्तर का व बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।

बता दें कि दिल्ली में बुधवार दोपहर करीब एक बजे यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर को छू गया। इससे पहले 6 सितंबर 1978 को जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्तर में इजाफा अभी जारी है।

 

दिल्ली की हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को दूर रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button