ताज़ा खबरें

ठाणे जिले के शाहपुर में क्रेन दुर्घटना में 16 की मौत, तलाश एवं बचाव अभियान जारी

ठाणे: महाराष्‍ट्र के ठाणे ज‍िले के शाहपुर में बन रहे समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. दरअसल यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए इस्तेमाल हो रही एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई साथ ही 3 लोग जख्मी हैं. अधिकारियों ने कहा दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है.

अधिकारियों के अनुसार, ढहे ढांचे के नीचे अभी भी कितने लोग फंसे हो सकते हैं, इसकी सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है.

 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने एक बयान में बताया, “अब तक सोलह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोग घायल हैं. ढही हुई संरचना के अंदर छह और लोगों के फंसे होने की आशंका है.”

 

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ की दो टीमें तलाश एवं बचाव अभियान में लगी हुई हैं.

 

अधिकारियों ने बताया कि देर रात समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. प्रारंभिक रिपोर्टों में 14 श्रमिकों की मौत की पुष्टि की गई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है.

 

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “जब ढांचा ढहा तो हम दूसरी तरफ काम कर रहे थे. जिस समय यह घटना हुई उस समय लगभग 30 लोग वहां काम कर रहे थे.”

 

उन्होंने कहा, “उनमें से कई लोग ढांचे के नीचे फंस गए थे और उनके पैर, हाथ और सिर पर चोटें आई थीं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button