भारत

झारखंड: IED ब्लास्ट में 11 जवान घायल; इलाज के लिए रांची ले जाया गया

सरायकेला के कुचाई इलाके में मंगलवार तड़के एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट में ग्यारह पुलिस कर्मी घायल हो गए.

सभी घायलों को सुबह 6.52 बजे रांची के लिए एयरलिफ्ट किया गया.

यह घटना तब हुई जब सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की 209 कोबरा बटालियन के जवान विशेष संयुक्त अभियान पर बाहर थे.

घायलों में 8 कर्मी कोबरा के हैं जबकि 3 झारखंड पुलिस के हैं. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी.

डीजीपी डीके पांडे ने सरायकेला में हुए नक्सली हमले पर बयान देते हुए कहा कि आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान घायल हुए है, तीन जवानों की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। सुरक्षा कर्मी इलाके से गुजर रहे थे, इसी दौरान धमाका हो गया.

हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहीं हमले के लिए ज़िम्मेवार नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू किया जा चुका है.

इससे पहले अप्रैल में छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी और पांच जवान शहीद हो गए थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

  1. xn88 casino xuất hiện trên thị trường cá cược từ nhiều năm trước, ban đầu chỉ là một nền tảng nhỏ với số lượng trò chơi giới hạn. Nhưng với tầm nhìn chiến lược nỗ lực không ngừng, nhà cái đã phát triển vượt bậc, trở thành một trong những nhà cái nổi tiếng tại khu vực châu Á. TONY06-11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button