विदेश

जल्द ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत को सौंप सकती है FBI

नई दिल्ली: यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) जल्द ही कनाडा के शीर्ष गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जो कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कथित मास्टरमाइंड है उसे भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपेगा, न्यूजवायर एएनआई ने बताया.

 

एफबीआई फिलहाल गैंगस्टर बराड़ पर कड़ी नजर रख रही है. बराड़ के कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के बाद, एफबीआई ने उसकी तलाश की.

 

एफबीआई को कथित तौर पर भारतीय एजेंसियों से बराड़ के ठिकाने के बारे में एक रिपोर्ट मिली और अमेरिकियों ने तुरंत कार्रवाई की और उसे ढूंढ लिया.

 

सूत्रों के मुताबिक, भारत द्वारा अमेरिकी अधिकारियों को उसके खिलाफ अपने मामले का समर्थन करने वाले सभी दस्तावेज देने के बाद बराड़ को जल्द ही भारत लौटा दिया जाएगा. वह देश नहीं छोड़ सकता और एफबीआई द्वारा हमेशा उस पर नजर रखी जा रही है.

 

कहा जाता है कि इस साल की शुरुआत में सिद्धू मूसावाला को मारने के लिए गोल्डी बराड़ ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और अन्य के साथ काम किया था.

 

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सौंपने वाले को जेब से 2 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी.

 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button