ताज़ा खबरें

कोविड के डर से महिला ने 10 साल के बच्चे संग खुद को किया कैद, तीन साल तक घर में रही बंद

कोविड के डर से महिला ने 10 साल के बच्चे संग खुद को किया कैद, तीन साल तक घर में रही बंद

कोविड के डर ने सभी लोगों को सताया है। इसके प्रकोप से पूरी दुनिया प्रभावित हुई थी। लेकिन इस बार एक हरियाणा के गुरुराम से कोविड के डर का एक ऐसा मामला सामने आया जिससे कोरोना के डर की परिभाषा की बदल जाती है। यहां गुरुग्राम के मारुति विहार इलाके में कोरोना के डर से एक महिला ने खुद को और अपने 10 साल के बेटे को 3 साल से घर में कैद रखा था।

मामला यहाँ तक था कि महिला ने अपने पति तक को घर में घुसने नहीं दिया और न खुद घर की दहलीज के बहार पैर रखा। उनके पति उन्हें जरूरत की चीजें तो मुहैया कराते रहे, लेकिन महिला ने उन्हें घर में एंट्री नहीं दी।

बच्चे के स्कूल में एग्जाम आने वाले थे। इसके बावजूद पत्नी उसे घर से बाहर नहीं भेज रही थी। इस वजह से पति ने पुलिस को शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टरों की टीम के साथ बच्चे को रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में महिला और बच्चे के प्राथमिक परीक्षण के बाद दोनों को रोहतक के पंडित भगवत दयाल पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट भेज दिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक महिला को मानसिक समस्या से ग्रस्त है। उसने संक्रमण के प्रति अपनी शंका को ही वास्तविकता समझ लिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button