Hindi Newsportal

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे सीएम पद की शपथ

0 413

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे सीएम पद की शपथ

 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर घोषित किया है। कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में अपना मत देकर उन्हें ही अपने राज्य का मुख्यमंत्री चुना है।  सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके अलावा उनके साथ प्रतिभा सिंह खेमे के मुकेश अग्निहोत्री भी दोपहर डेढ़ बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

बता दें बीते गुरुवार को चुनाव आयोग ने हिमचाल प्रदेश विधासभा चुनाव के नतीजे घोषित किए थे। जिसमें राज्य की विधानसभा की कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं, वहीं इसके मुकाबले बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं. इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय जीते। बताते चलें कि कांग्रेस ने राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का भी नाम घोषित नहीं किया था।

 

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.