NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: रेलवे स्टेशन पर महिला द्वारा पुलिस कर्मी की पिटाई की घटना का यह वीडियो हालिया दिनों नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को एक पुलिस को चप्पल से पीटते हुए देखा जा सकता है, वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह घटना किसी रेलवे स्टेशन के पुल पर हुई है। इंटरनेट पर वीडियो को शेयर करने यूज़र्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन की है।

फेसबुक के वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ” चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी की दबंगई, बच्चे पर डंडा मारने के बाद बवाल। #लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्चे के हाथ पर डंडा मारने के बाद हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता इस घटना पर भड़क गए और पुलिसकर्मी से बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी, जिस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। लेकिन महिला भी पीछे नहीं हटी और लगातार दो-चार चप्पल और जड़ दीं। इस झगड़े को रोकने के लिए जब एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी पुलिसकर्मी ने उन्हें भी धक्का दे दिया। चश्मदीदों का कहना है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, और अब पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले Nation Next नामक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे मार्च 20, 2022 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त मिली जानकारी के आधार पर हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है। प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा, इस दौरान हमें वायरल वीडियो Uttar Pradesh ORG News नामक ट्विटर हैंडल द्वारा किए गए एक पोस्ट में मिला। इस दौरान हमने गौर किया कि पोस्ट के कमेंट सेक्शन में SP GRP Lucknow ने वीडियो की सच्चाई बताते हुए जानकारी दी थी कि उक्त वायरल वीडियो साल 2022 के दौरान का है जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान है, जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।

 

Show More
Back to top button