ताज़ा खबरेंभारत

एयर इंडिया फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाला आरोपी एस. मिश्रा गिरफ्तार

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शख्स जिसका नाम शंकर मिश्रा है उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस की माने तो आरोपी एस. मिश्रा को कल रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

 

इससे पहले शुक्रवार को महिला के कुछ संदेशों को साझा करते हुए आरोपी के वकीलों ने दावा किया था कि पीड़ित महिला ने यह कथित हरकत माफ कर दी थी और शिकायत दर्ज कराने की उनकी कोई मंशा नहीं थी. मिश्रा के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल ने पीड़िता को मुआवजे के तौर पर 15 हजार रुपये का भुगतान किया था, जिसे बाद में पीड़िता के परिवार ने लौटा दिया था.

 

पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयार्क-दिल्ली उड़ान के बिजनेस क्लास में मिश्रा ने नशे की स्थिति में कथित रूप से एक बुजुर्ग महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था. मिश्रा ने अपने वकीलों– इशानी शर्मा और अक्षत वाजपेयी के माध्यम से जारी बयान में कहा कि उन्होंने 28 नवंबर को ही महिला के कपड़े एवं बैग धुलवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके पास भेज दिए थे.

 

बयान में कहा गया है, ‘‘व्हाट्सअप पर आरोपी और महिला द्वारा एक दूसरे को भेजे गये संदेश स्पष्ट दर्शाते हैं कि आरोपी ने 28 नवंबर को ही कपड़े एवं बैग साफ करवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके पास भेज दिये थे.”

Show More

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button