एक सेकंड में सामने थी मौत! पुलिसकर्मी ने रेलवे स्टेशन पर ऐसे बचाई बुजुर्ग की जान, देखें वीडियो

अक्सर लोग जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। और अक्सर इन्हीं जोखिमों में कई बार ऐसी गलती भारी पड़ जाती है और कई बार तो जल्दबाजी के चक्कर में लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसी ही एक गलती का दिल दहला देने वाला वीडियो आया है मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन से। दरअसल यहाँ पुलिस कांस्टेबल की सूझबूझ से एक 60 साल के बुजुर्ग की जान बाल-बाल बच गई।
ऐसे हुआ हादसा।
मामला मुंबई के दाहेसर रेलवे स्टेशन का है। यहां 60 साल के एक शख्स प्लेटफॉर्म से उतरकर कुछ उठाने लगे कि तभी ट्रेन आ गई। इससे वो बुरी तरह से घबरा गए। वहां मौजूद कांस्टेबल ने ऐन वक्त पर उनका हाथ खींचा और जान बचाई। एक सेकेंड का फर्क भी उनके प्लेटफॉर्म पर खींचे जाने और ट्रेन के आने में नहीं रहा।
देखें वीडियो
#देखें | मुंबई में पुलिस कांस्टेबल ने अहम मौके पर मदद कर रेलवे ट्रैक पर फंसे एक शख्स की कैसे बचाई जान।
एक सेकंड भी देर होने पर मुंबई के दाहेसर रेलवे स्टेशन पर हो सकता था बड़ा हादसा।@PiyushGoyal @RailMinIndia @MumbaiPolice @PiyushGoyalOffc pic.twitter.com/1E9KY2YkQ6
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 2, 2021
ये भी पढ़े : BCCI चीफ सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
घटना हुई CCTV में कैद।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म से उतरता है और कुछ उठाने लगता है। वो अपना जूता भी ठीक करता दिखता है। तभी ट्रेन आती है तो वो घबरा जाता है कि प्लेटफॉर्म की तरफ भागे या दूसरी ओर बचे। इस बीच एक कांस्टेबल दौड़ते हुए आकर उसे आवाज लगाता है। किसी तरह वो उसकी जान बचाते हुए प्लेटफॉर्म पर खींचता है।
कब की है घटना ?
बता दें कि मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन पर यह घटना एक जनवरी को 11:36 पर घटी। हालांकि, बुजुर्ग कौन थे और उनको कहां जाना था इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।





