ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश में युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार, महिला पर चाक़ू से हमला करने से पहले मुंह में डाला एसिड

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसे सुन के किसी की भी रूह काँप जाये। दरअसल यहाँ एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने एक विवाहित महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर उसके मुंह में जबरन एसिड डालने की कोशिश करने से पहले उस पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। युवक ने इस दरिंदगी को इसीलिए अंजाम दिया क्युकी वो उसके साथ दुष्कर्म करने में असफल हो गया था।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए हुए बताया की गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी ने दो साल पहले उसी गांव में एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश भी की थी।

कब किया आरोपी ने हमला ?

बता दे ये घटना सोमवार को सकरी कासिमपुर गांव में हुई है वो भी उस वक़्त जब महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ घर पर थी जब आरोपी ने उस पर हमला किया। घटना के बाद 32 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में बदायूं के एक अस्पताल में ले जाया गया था जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया।

ये भी पढ़े : राज्य सभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सभापति नायडू की चेतावनी , कहा- ‘ये सदन की अवमानना, लिया जाएगा एक्शन’

क्या कहना है पुलिस का ?

इस घंटा के बाद बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा का कहना है की , “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला को बेहतर इलाज मिले। आरोपी उस महिला का पड़ोसी है जिसका पति दिल्ली में काम करता है।” उन्होंने आगे कहा, “हमें पता चला है कि पीड़ित और आरोपी के बीच हाथापाई हुई थी। हमने एसिड की बोतल भी बरामद कर ली है। आरोपी पर धारा 307 (हत्या करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button