ताज़ा खबरें

आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज यानी मंगलवार से हो रही है। सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इससे पहले पीएम मोदी 10.30 बजे मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 बजे अपने भाषण के साथ सत्र की शुरुआत करेंगी।

बता दें कि आज सदन में केंद्र सरकार अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। यह एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट का संकेत दे सकता है। इस सत्र की बैठकें पुराने संसद भवन में होंगी, हालांकि नया संसद भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। माना जा रहा है कि संसद की अगली बैठक नए भवन में आयोजित हो सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी. सोमवार को सर्वदलीय बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि वह संसद में नियमों के तहत हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है और सदन सुचारू रूप से चलाने में सभी का सहयोग चाहती है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button