IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल: RR और RCB के बीच Eliminator मुकाबला आज, हारने वाले की होगी घर वापसी, जानें संभावित प्लेइंग 11

RR और RCB के बीच Eliminator मुकाबला आज, हारने वाले की होगी घर वापसी, जानें संभावित प्लेइंग 11

 

आईपीएल सीजन 2024 का 72वां और Eliminator मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। इस मैच में करो या मरो वाली स्थिति है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ये मुकाबला आज भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाना है। जबकि इससे आधे घंटे पहले मैच टॉस होगा और दोनों टीमों के कप्‍तान अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो संजू सैमसन की अगुवाई वाली ये टीम पिछले पांच मैच में से 4 हारी है, जबकि एक बारिश के कारण रद्द हो गया था। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार 6 मैच जीतकर शानदार लय में नजर आ रही है। पिछले मुकाबले में विल जैक्स की जगह ग्लेन मैक्सवेल को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जिन्‍होंने कुछ रन बनाने के साथ ही शानदार गेंदबाजी भी की थी। दोनों टीमें मैच को जीतकर क्वालिफायर-2 में जगह पक्की करना चाहेगी। हारने वाली टीम IPL से बाहर हो जाएगी।

आरसीबी लीग स्टेज के दौरान सात मैच हारकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर थीं। दूसरे हाफ में टीम ने दमदार वापसी करते हुए 14 अंकों और बेहतर नेट रन रेट की बदौलत अंतिम 4 में जगह पक्की कर ली। वहीं, टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे हाफ में लय गंवा दी। आरआर के 14 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक है।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स 

यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान और युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर- नांद्रे बर्गर)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरोन ग्रीन, महीपाल लोमरोर/अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद सिराज (इम्पैक्ट प्लेयर- स्वप्निल सिंह)।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button