आईपीएल 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, मुंबई को इस सत्र में मिली पहली जीत
आईपीएल 2023 सत्र का 16वां मुक़ाबला आज यानी 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। यह मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल के इस सत्र की पहली जीत हांसिल की। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे रोहित शर्मा की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। बाद में टिम डेविड और कैमरॉन ग्रीन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर मुंबई को जीत दिला दी।
इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। वहीं, मुस्ताफिजुर रहमान को एक कामयाबी मिली। बता दें कि आईपीएल 2023 में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है।