आंधी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी, 50 से अधिक विमान लेट

दिल्ली-NCR में आई धूल भारी आंधी ने IGI एयरपोर्ट पर अफ़रातफ़री का माहौल पैदा कर दिया. तूफ़ान ने ना केवल लोगों के लिए परेशानी खड़ी की बल्कि एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं को भी लगभग ठप कर दिया.
शुक्रवार शाम को आई धूल भरी आंधी से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा आज भी बाधित रही. उड़ानों में देरी की वदह से सैकड़ों यात्री फंसे रहे. शनिवार की सुबह स्थिति और बिगड़ गई. एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल दिखा. सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई.
एक अधिकारी की मानें तो धूल भरी आंधी के बाद कई उड़ानों को दूसरी जगह भेजा गया और रद्द कर दिया गया. इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई. दूसरी जगह भेजी गई उड़ान को दिल्ली पहुंचने में समय लगा और इससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ गई.
Best Airport of South Asia, IGI T3 today at 7 am… utter chaos… passangers treated worse than cattles pic.twitter.com/rDkWqtegzy
— Dr Shalabh Kumar (@dr_shalabh) April 12, 2025
एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘सबसे ज्यादा कुप्रबंधित, गलत सूचना देने वाला विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली. बस स्टैंड से भी बदतर.’
इसके जवाब में एयर इंडिया ने लिखा, ‘प्रिय श्री लाल, हम आपकी बात सुन रहे हैं. हालांकि, कृपया जान लें कि खराब मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उड़ानें प्रभावित हैं. कृपया निश्चिंत रहें कि हमारे कर्मचारी सभी यात्रियों की सहायता करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.’





