ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की ‘Oh My God 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार, जानें रिलीज़ डेट

नई दिल्ली: साल 2012 में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म OMG का अब दूसरा पार्ट, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अभिनीत ‘ओह माय गॉड 2’, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की.

 

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर OMG 2 का पोस्टर रिलीज करते हुए मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने इस फिल्म के साथ कैप्शन में लिखा है, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में #ओएमजी 2. अक्षय का यह पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

 

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं. सूत्रों की माने तो इस बार यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित होने वाली है. इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं. बता दें कि ओएमजी साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल लीड रोल में थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button