भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम- धाम के साथ मना रहा है। कोरोना के कारण ये उत्सव पिछले साल की तरह इतना विशाल तो नहीं लेकिन इसके जज़्बे में बिलकुल भी कमी नहीं है। इधर परेड की बात करे तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पर तिरंगा फहराने के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो चुकी है।
#LIVE | India's Republic Day Parade 26th January, 2021https://t.co/5UL7iRqWPt#RepublicDay #RepublicDayparade #RepublicDay2021 pic.twitter.com/L5UseysHrK
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) January 26, 2021
बता दे इस बार गणतंत्र दिवस परेडमें पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली की सीमा पर केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला किया है। इसी को देखते हुए राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है वही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध है।