बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के पहले दिन ही अपने फैंस को चौंका कर रख दिया है। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखने और रहने वालीं दीपिका पादुकोण ने अब अपनी सारी इंस्टा पोस्ट डिलीट कर दी हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट कर लिए हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग है फोल्ल्वर्स।
बता दे दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
ये भी पढ़े : नया साल नए नियम : साल के साथ ही आज से बदले ये नियम, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर
दीपिका ने नहीं बताई पोस्ट डिलीट करने की वजह।
बता दे नए साल के पहले दिन फैंस की ओर से जब दीपिका का इंस्टा अकाउंट देखा गया तो जीरो पोस्ट नजर आईं। ख़ास बात ये है कि खुद दीपिका ने इसकी वजह नहीं बताई है, कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया और ऐसा करने के पीछे क्या कारण भी हो सकते है।