नीतीश कुमार ने पटना में एक समारोह में सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने लगातार चौथी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली है. इसके साथ ही भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल फागु चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। @NitishKumar pic.twitter.com/4AMBweqdxh
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 16, 2020
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।@BJP4Bihar pic.twitter.com/kBiOZTtqeJ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 16, 2020
इसके अलावा, जदयू नेताओं विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, और मेवा लाल चौधरी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वही बीजेपी के मंगल पांडेय, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह और रामसूरत राय ने शपथ ली है.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और विकेशिल इंसा (पार्टी) के मुकेश साहनी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देवेन्द्र फडणवीस सहित पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे.
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 16, 2020
बता दे कि बिहार में NDA सरकार बनाने के दावे के लिए राज्यपाल फगू चौहान से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने रविवार को घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण के साथ-साथ नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम करीब 4.30 बजे होगा।
ये भी पढ़े: COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटे में 30,548 नए कोरोना मामले दर्ज, 4 महीने के बाद 1 दिन में सबसे कम केस
इसके अलावा, कटिहार के विधायक– भाजपा के तारकिशोर प्रसाद सुशील कुमार मोदी की जगह उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे, जो पहले कार्यकाल के दौरान इस पद पर थे। बीजेपी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही इस बात को बनाए रखा था कि नीतीश कुमार राज्य में एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
243 सीटों वाली बिहार विधान सभा में, जद (यू) केवल 43 सीटें जीतने में कामयाब रही, जबकि 8 सीटें दो अन्य NDA दलों द्वारा जीती गईं। भाजपा ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की और NDA को विधानसभा में 125 सीटों का बहुमत हासिल करने में मदद की। जबकि राजद (RJD) 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, और कांग्रेस ने 70 में से केवल 19 सीटें जीतीं।