भारत के कई प्रदेशों से पिछले कुछ वक्त में रेप और महिलाओं से हैवानियत की लगातार खबरें आ रही है। इन ख़बरों में न केवल सामूहिक दुष्कर्म होता है बल्कि हैवानियत और दरिंदगी की सारी हदें पार होती है। अब एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां पर एक विधवा महिला के साथ तीन आदमियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लंबी लोहे की सरिया डाल दी। फिलहाल महिला की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर रहती थी महिला।
चार साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार पाल रही है। शनिवार रात तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए।
दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का रोड – हालत गंभीर।
आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म तो किया लेकिन दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब दुराचार के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। घटना के बाद रक्तस्त्राव होने लगा जो दूसरे दिन भी जारी रहा। महिला की हालत गंभीर होने के चलते सीधी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रेफर किया गया है जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है। बता दे महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गये सरिया को सीधी चिकित्सकों ने निकाल दिया था।
पुलिस ने तीन आराेपियों को गिरफ्तार किया।
अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। अमिलिया पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनका नाम लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य शामिल है। बता दे तीनों आरोपी महिला के गाँव के ही है।