Hindi Newsportal

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में एक पारी और 202 रनों से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

BCCI/Twitter
0 548

भारत ने मंगलवार को रांची में खेले गए तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

रोहित शर्मा के दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के शतक की बदौलत भारत ने 497/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 162 रनों पर ढेर हो गया और विराट कोहली ने फॉलोऑन लागू कर दिया।

दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम ने 133 रन ही बनाए। भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था.

बता दे कि भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज के सारे मैच जीतने में सफल रहा। साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

ALSO READ: अगर हुए दो से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगी असम सरकार में नौकरी

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram